रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत ‘रामायण’ की पहली झलक इस 1 दिन होगी रिलीज़! Big Blast Coming Soon

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत ‘रामायण’ की पहली झलक को ले कर आई ये बड़ी खबर जाने कब आएगी पहले झलक।

रणबीर कपूर,साई पल्लवी, रामायण

रणबीर कपूर और सई पल्लवी की रामायण की पहली झलक इस दिन आएगी।

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की पहली आधिकारिक झलक आखिरकार 3 जुलाई को सामने आने वाली है। यह घोषणा निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी द्वारा ‘Ramayana: The Introduction’ नामक एक विशेष अनाउंसमेंट प्रोमो के लॉन्च के साथ की जाएगी। यह प्रोमो भारत के नौ प्रमुख शहरों – मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और आठ बार ऑस्कर विजेता वीएफएक्स स्टूडियो DNEG द्वारा यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से निर्मित, ‘Ramayan’ को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान देने का वादा करती है।

इस महाकाव्य में Ranbir Kapoor भगवान राम के रूप में, Sai Pallavi माता सीता के रूप में, और Yash रावण के रूप में नज़र आएंगे। फिल्म में “सनी देओल हनुमान जी”, रवि दुबे लक्ष्मण, और अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में भी दिखाई देंगे।
‘Ramayan’ दो भागों में रिलीज़ होगी, जिसका पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। यह अनाउंसमेंट प्रोमो दर्शकों को इस भव्य गाथा की दुनिया की पहली झलक देगा और आगामी फिल्म के लिए उत्सुकता को और बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें :- सनी देओल की फिल्में Box Office पर मचाएंगी धमाल।

Ajay Devgan की Son of Sardar 2 का पोस्टर आया सामने, फिल्म इस दिन होगी रिलीज!

Top 10 movies on Netflix. Netflix पर ट्रेंड कर रही ये फिल्में। इसमें सलमान की फिल्म भी है शामिल।

 

Leave a Comment